मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्राथमिक विद्यालय अमोई के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बीएसए पर छवि धूमिल करने के आरोप में मानहानि का दावा ठोकने की चेतावनी भी दी है। आरोप लगाया कि बीएसए बदले की भावना से उसके खिलाफ कूटरचित तरीके से उसकी नौकरी को फर्जी साबित करना चाहते है। जिससे उनकी सेवा समाप्त हो जाए जबकि मेरी नौकरी मृतक आश्रृत पर मिली है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर बीएसए के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने शहर कोतवाली को दी गई तहरीर में बीएसए पर आरोप लगाया कि प्रवीण कुमार तिवारी के भ्रष्टाचार एवं अनियंमितता की शिकायत प्रार्थी करता रहता है। जिससे नाराज होकर अपने पद का दुरूपयोग करते हुए बदले की भावना से ग्रस्त होकर फर्जी शिकायत व कूटरचित पर मेरे सहचर लिखकर सार्वजनिक स्थलों पर बोलकर मेरी मान हानि छवि धूमिल करने, भय ग्रस्त करने, मानसिक उत्पीड़न करने का काम कर रहे हैं। यहीं नहीं मेरी सेवा समाप्त करने की मंशा से वह मेरी सेवा पुस्तिका, व्यक्तिगत पत्रावली, नियुक्ति आदेश, की मूल प्रति, खंड शिक्षा अधिकारी, लेखाकार्यालय से गायब करा दिए है। जिससे वह अपूर्ण क्षति हो सकती है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि अनिल सिंह के खिलाफ फर्जी नियुक्त के मामले की जांच चल रही है। जिसे दबाने के लिए वह तरह तरह का दबाव बनाना चाहते है। इसके अलावा और कुछ नहीं है। उनके द्वारा लगा जा रहे सारे आरोप निराधार है।