फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में महिला बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दहेजहत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद एक महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार महिला हाईपर टेंशन से पीड़ित थी। उसका काफी दिनों से इलाज चल रहा था। शनिवार को हालत गंभीर होने पर जिला कारागार के अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी पन्नालाल की पत्नी सविता देवी (66) 26 फरवरी 2018 से जिला कारागार में बंद थी। उनपर दहेज हत्या का मुकदमा चल रहा है। जेल अधीक्षक अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि सविता देवी का इलाज जिला कारागार के अस्पताल में चल रहा था। आज अचानक उनती तबीयत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया जहां मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें