फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालक की मौत, चार धायल ..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग इलाकों में हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर औरा गांव निवासी अनुज कुमार प्रजापति पुत्र सुरेंद्र (4) एसएन पब्लिक स्कूल संजयनगर औरा में एलकेजी का छात्र था। वह अपनी दादी के साथ स्कूल जा रहा था। स्कूल के सामने पहुंचने पर उसने दादी का हाथ छोड़ दिया और सड़क पार करने लगा। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। दुर्घटना से नाराज परिजनों ने सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन स्कूल के प्रबंधक और ग्राम प्रधान मुलायम सिंह ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अर्गूपुर कलां गांव निवासी विवेक यादव (21) और अमित राजभर (28) की बाइक से गांव के पास ही आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं, सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेद्रपुर गांव निवासी उमाशंकर (50) अपनी बाइक से शाहगंज इलाज जा रहे थे। बड़ागांव के पास बाइक फिसलने के कारण वह गिरकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नाऊपुर के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सिंधोरा निवासी आलम (37) ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें