फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के दरना गांव के राजभर बस्ती में गुरुवार की शाम विद्यालय से घर जा रही कक्षा दो की आठ वर्षीय छात्रा की राजभर बस्ती के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उक्त गॉव के राजभर बस्ती निवासी तिलकधारी निषाद की 8 वर्षीय पुत्री कक्षा दो की छात्रा अंशिका विद्यालय से अपने घर जा रही थी। घर के पास ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें