मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोस के ही तीन युवकों पर छेडख़ानी और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी युवकों द्वारा शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता द्वारा मड़ियाहूं कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मै मंगलवार की भोर में लगभग पांच बजे अपने घर से शौच के लिए निकली । तभी पहले से घात लगाए बैठे पड़ोस के ही तीन युवकों ने हमारा हाथ पकड़ लिया ।एक युवक ने मुंह दबा दिया । इसके बाद तीनों मिलकर छेडख़ानी करने लगे ।चिल्लाने पर पीड़िता के पति व मोहल्ले वासी मौके पर पहुंचे तो तीनो ने मिलकर मेरे पति की लात घूसो से पिटाई कर दी ।इस संबंध में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक ने मामले से अनभिज्ञता जताई।