फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के खड़हरा के सामने रसड़ा-लट्ठूडीह मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन व्यक्तियों को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। खड़हरा गांव स्थित बिंदवलिया बस्ती से रोज कई मजदूर गाजीपुर ट्रेन से आते-जाते हैं। रोज की तरह सोमवार की सुबह भी कई मजदूर गए हुए थे। इन मजदूरों में बस्ती निवासी पिंटू बिंद (35) भी शामिल थे। मजदूरी करने के बाद रात में करीब आठ बजे वह ट्रेन से करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। स्टेशन से बाहर आने पर गांव के उसके साथ गंगासागर (25) और शिवकुमार बिंद (50) मिल गए। वह उनके साथ मोपेड से घर लौट रहा था। घर के नजदीक पहुंचने पर तीनों सड़क किनारे मोपेड रोक कर खड़े थे। इसी दौरान करीब आठ बजे रसड़ा-लट्ठूडीह मार्ग पर दुबिहां की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे तीनों सड़क के नीचे खाईं में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे मजदूरों की नजर जैसे ही तीनों पर पड़ी, वह शोर मचाने लगे। इससे गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में ग्रामीणों के साथ घायलों को बाराचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आते समय रास्ते में पिंटू की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए, जबकि अन्य दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। शव घर आते पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी फुलपतिया देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य दहाड़े मार कर चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बिलख रहे लोगों को ढांढस बंधाने में जुट गए। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के बड़े भाई टुनटुन बिंद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें