फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बरैछाबीर गांव में सोमवार को मतदाताओं को डराने-धमकाने की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोली चली। संयोग रहा कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एसआई त्रिवेणी सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने जिला पंचायत के वार्ड संख्य 80 से सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे एक बदमाश की ओर से बरैछावीर गांव में मतदाताओं को डराने-धमकाने की सूचना दी। फोर्स के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। दोनों तरफ से तीन राउंड फायरिंग हुई। संयोग रहा कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से एक बदमाश रोहित यादव निवासी महादेवा को दबोच लिया। बाइक, पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। मौके का लाभ पाकर महादेवा निवासी हिस्ट्रीशीटर अखिलेश यादव, मुलायम यादव समेत तीन बदमाश फरार हो गए। एसओ ने बताया कि फरार बदमाश पर केराकत थाने में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें