फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की पटिया तोड़ सराफा दुकान में घुसे चोर, लाखों का माल उड़ाया....

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार में बुधवार की रात छत की पटिया तोड़कर सराफा दुकान में घुसे चोरों ने लाखों के नकदी-जेवरात उड़ा दिए। चोर सीसी टीवी कैमरे का डाटा बॉक्स भी ले गए। सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डाग स्क्वाड ने भी सुराग जुटाए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरैला निवासी मनीष सेठ की पाली बाजार में आभूषण की दुकान है। वह रोज की तरह बुधवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान के बगल में रहने वाले सुजीत जायसवाल ने मनीष को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मनीष ने जब शटर का ताला खोला तो सामान बिखरा देख सन्न रह गए। लॉकर भी टूटा हुआ था। सीसी टीवी की रिकॉर्डिगिं मशीन को भी चोर उठा ले गए थे। मनीष ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। मनीष ने बताया कि लॉकर में 110 ग्राम सोने के आभूषण, चार किलो चांदी के तैयार आभूषण सहित सात हजार नकदी व अन्य सामान उठा ले गए हैं। करीब दो घंटे बाद मनोज यादव के नेतृत्व में पहुंचे डाग स्क्वाड ने छानबीन की। खोजी कुत्ता छत पर से सूंघ कर लगभग 4 किलोमीटर तक ग्राम रामपुरनद्दी की सरहद पर स्थित एक हैंडपंप तक गया, मगर उसके आगे नहीं जा पाया। मनीष सेठ की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें