अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से रैली निकाली गई। इस दौरान संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव , विवाह की सही उम्र तथा मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। परिवार नियोजन की विधियों व एचआईवी से बचाव की जानकारी भी दी गई। सीएमओ डा.डीके यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का संचलन जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यब्रत त्रिपाठी द्वारा किया गया।