खरका कालोनी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आरोप लगाया कि सपा सरकार अल्पसंख्यक हितों की अनदेखी कर रही है। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यादव सिंह जैसे अधिकारी की प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रही है। सरकार आठ घंटे भी बिजली नहीं दे पा रही है। मुलायम सिंह यादव का संसद में भाजपा को मदद करना इस बात का द्योतक है कि सीबीआई की गिरफ्त में देर सबेर आने का इन्हें अंदेशा हो गया है। सभा को जब्बार अली सलमानी, सिराज मेहदी, धर्मेंद्र सिंह, इरफान अहमद, बरजेश तिवारी, रमेश मिश्रा, बीडी गुप्ता, महेंद्र राय, लालता चौधरी, रमाशंकर गौतम, रामसेवक यादव, मंगला मिश्र, अनिल आदि मौजूद थे।