जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में प्रतापगढ़ की निर्धन महिला रोजगार वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भारतीय हैंडलूम क्लॉथ एवं शिल्प मेला लगाया गया है। इसका उद्घाटन आम आदमी पार्टी के कमलेश बाबा ने किया।
उन्होंने कहा कि सहारनपुर का फर्नीचर, भदोही का कारपेट मेरठ की खादी शर्ट, कुर्ता, पजामा, जयपुर की चप्पल-जूते, हाथरस व दिल्ली की ज्वेलरी, बनारसी साड़ी, कानपुर का चर्म शिल्प, कुल्लू मनाली के जैकेट, महिलाओं के सूट, फैंसी चादर, हैंडलूम की बेडशीट, चिकन, कश्मीरी शाल, रजाइयां खुर्जा की पाटरी उपलब्ध है। मेले में महिलाओं और दिव्यांगों की बनाई वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया है। उद्घाटन के समय शिव, पूजा, संजय कनौजिया, समर बहादुर श्रीवास्तव, विजय प्रजापति, मेवा लाल वर्मा, मथुरा, संजय मिश्रा, दिलीप एडवोकेट, विजय यादव आदि उपस्थित रहे। रामू भाई वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।