फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस दौरान एक गो तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष सिंगरामऊ व थानाध्यक्ष खुटहन, थानाध्यक्ष सुजानगंज व एसओ महराजगंज और गो तस्करों के बीच सिरकनी पुल के पास मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी शहाबुद्दीन उर्फ सादाबू निवासी मानीकलां थाना खेतासराय को गोली लगी। उसे बदलापुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसके खिलाफ खेतासराय, खुटहन सहित अन्य थानों में मिलाकर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें