फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तत्कालीन प्रभारी डीआईओएस समेत 15 पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव में हुई धांधली व कूटरचित प्रपत्रों के प्रयोग करने के मामले में डीआईओएस सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस ने ग्राम धौरहरा निवासी हिंदू हाई स्कूल सोसायटी के सदस्य दयाराम सरोज की तहरीर पर की है। उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर के यहां प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय से सात अक्टूबर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तत्कालीन प्रभारी डीआईओएस प्रवीण तिवारी, चुनाव अधिकारी व प्रधानाध्यापिका मंजू लता वर्मा भकुरा जौनपुर, पर्यवेक्षक ऊषा देवी प्रधानाध्यापिका सिकंदरा जौनपुर, अध्यक्ष कैलाश नारायन पाण्डेय, प्रबंधक विजय शंकर त्रिपाठी, उपप्रबंधक हरिश्चंद्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष बबई राम विंद, कोषाध्यक्ष लालाजी पांडेय तथा सदस्यों में राधेश्याम शुक्ल, रामचंद्र मिश्र, कृष्णकांत तिवारी, गंगा शंकर तिवारी, दिनेश कुमार तिवारी, दयाराम गुप्त व विक्रमाजीत उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें