फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स पूरा नहीं, सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों की पढ़ाई पूरी नहीं हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। कोरोना लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर तीन मई कर दी है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में संचालित बीएड, एमएड, बीसीए, बीबीए, बीएससी कृषि और एमएससी कृषि एलएलबी के आवेदन तीन मई तक भरे जाएंगे। सेमेस्टर परीक्षाएं मई में कराई जाती है। लेकिन कोरोना के संक्रमण के कारण इस साल कक्षाएं संचालित नहीं हो सकी हैं। लॉकडाउन के चलते कॉलेजों के हास्टल भी खाली करा दिए गए हैं। लॉकलाउन के चलते पढ़ाई भी पूरी नहीं हो पाई है। जिसे लेकर छात्र काफी दबाव में हैं। परीक्षा की तैयारी छात्र खुद कर रहे हैं। उन्हें कॉलेजों से कोई सहयोग नहीं मिलने वाला है। ऑनलाइन पढ़ाई का दावा भले ही किया जा रहा है लेकिन केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है। शिक्षण संस्थाओं में ताला लटक रहा है। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारी में जुटा है।
सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन तीन तक
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन मई तक भरे जाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण चल रहे लाकडाउन के कारण कुलपति के निर्देश पर परीक्षा आवेदन के लिए तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में संचालित बीएड, एमएड, बीसीए, बीबीए, बीएससी कृषि और एमएससी कृषि एलएलबी के आवेदन तीन मई तक भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा कार्यक्रम विवि के वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें