फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिरने से दंपति की मौत, दो घायल

विज्ञापन
41- मड़ियाहूं के हिंदूपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से दो लोगों की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के निंदूरपुर गांव में गुरुवार की भोर में बरसात के कारण पुराना खाली पड़ा कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। उसी मकान से सटे पुराने जर्जर इंदिरा आवास मेें सो रहे दंपति, भाभी और भतीजा चपेट में आ गए। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। भाभी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के निंदुरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश यादव उनकी पत्नी मन्द्रेसा (24), नीना (30) व भतीजा गोलू (6) रात में खाना पीना खाकर अपने इंदिरा आवास में सो रहे थे। इसी आवास से सटा पड़ोसी रामफेर यादव का पुराना कच्चा जर्जर मकान गिर गया। कच्चे मकान की दीवाल मुकेश के आवास पर गिर गई। जिससे सभी लोग उसी में दब गए।
विज्ञापन

मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे बच्चे की चीख सुनते ही ग्रामीण मलबा हटाने में जुट गए। घंटे भर के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला गया। मुकेश व पत्नी मन्द्रेसा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। भाभी नीना और भतीजा गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय व सीओ अवधेश शुक्ला एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। एसडीएम मड़ियाहूं कौशलेस मिश्रा का कहना है कि पीड़ित परिवारों को को चार-चार लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।

40- मड़ियाहूं क्षेत्र के हिंदूपुर गांव में मकान गिरने के बाद भी 2 लोगों की मौत के बाद मौके पर जुटे लो?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें