फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी की दुकान में घुसे चोरों ने गोली मारकर की वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
01- जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में सोने चांदी की दूकान में चोरी के दौरान चोरों द्वारा गोली म - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में बुधवार की रात घुसे चोरों ने गोली मारकर एक वृद्ध किराना व्यवसायी की हत्या कर दी। सूचना पर एसपी रविशंकर छवि समेत अन्य पुलिस अफसर रात में ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शाम को शव परिजनों को सौंपा तो गुस्साए लोगों ने शाम छह बजे सिरकोनी बाजार में शव को हाईवे पर रखकर जाम कर दिया। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सत्यप्रकाश और सीओ केराकत रामभुवन यादव ने 48 घंटे में बदमाशों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया तो करीब 45 मिनट बाद पौने सात बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नत्थनपुर गॉव के निवासी रमाशंकर गुप्ता की नत्थनपुर बाजार (जलालुद्दीनपुर) में किराना की दुकान है। रमाशंकर अपने पुत्र चंदन गुप्ता के साथ दुकान बंद करके रोज की तरह शाम को ही घर चले गए थे। रात को करीब सवा एक बजे रमाशंकर की दुकान के सामने के दुकानदार बृजेश कुमार तथा डॉ राजेश कुमार ने दूसरी पटरी के दुकान में खटर पटर की आवाज सुनकर समझा कि रमाशंकर की दुकान में ही चोर घुसे हैं। उन्होंने फोन पर रमाशंकर गुप्ता के पुत्र चंदन को जानकारी दी। रमाशंकर और चंदन दोनों पिता पुत्र रात में मौके पर पहुंच गए। वह अपनी दूकान के बगल स्थित गली से होकर पीछे की तरफ जा रहे थे तभी गली में मुंह बांधे खड़े एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली रमाशंकर के जबड़े में लगी। बदमाश फायरिंग करते फरार हो गए। आस पास के लोगों ने यूपी100 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जलालपुर थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कौशांबी निवासी उमाशंकर सेठ की यहां श्रेया ज्वेचलर्स के नाम से आभूषण की दूकान है। वह जौनपुर शहर में रहते हैं। रोज दुकान खोलने शहर से आते हैं और शाम को चले जाते हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंचे उमाशंकर वर्मा ने बताया कि बदमाश तिजोरी तोड़ नहीं पाए थे। एसपी रविशंकर छवि का कहना है कि पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। बहुत जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है।

02- जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में सोने चांदी की दूकान में चोरी के दौरान चोरों द्वारा गोली ?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें