फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को आतंकी संगठनों से सतर्क रहने की जरूरत

Mon, 14 Sep 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया धर्म गुरु मौलाना मेहंदी मेहदीपुर ने कहा कि भारत को आतंकी संगठनों खास कर आईएस से सतर्क रहने की जरूरत है। ईराक और सीरिया में इस आतंकी संगठन ने जो तबाही मचा रखी है उसे देखते हुए समूचे विश्व को एकजुट होकर इसके खिलाफ
विज्ञापन


 कार्रवाई करने की जरूरत है। इसमें भारत अहम भूमिका निभा सकता है। वह नगर के सदर इमामबारगाह बेगमगंज स्थित मदरसा इमाम जाफर सादिक में आयोजित शिया धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी की माता के चालीसवें की मजलिस को

संबोधित कर रहे थे। मौलाना कल्बे जव्वाद (लखनऊ) ने कहा कि भारत विश्व का इकलौता देश है जहां सभी नागरिकों को पूरी आजादी प्राप्त है। इसके पूर्व दर्जन भर मकामी एवं बैरूनी शायरों ने अपने अपने कलाम पेश किए। इस मौके पर मौलाना गुलाम
विज्ञापन


 बाकिर, मौलाना तहजीबुलहसन, मौलाना जमीर हसन, मौलाना कल्बे हसन, मौलाना सुल्तान, मौलाना शमीमुल हसन, मौलाना सई रेजाई,               मौलाना हसन मेहदी ने खिताब किया। इसके अलावा पूर्व एमएलसी सैयद सेराज मेंहदी, भदोही के

सपा विधायक जाहिद बेग, सपा के वरिष्ठ नेता डा. केपी यादव, मिर्जा जावेद सुल्तान, हिंदुस्तान मानवाधिकार संगठन के वकार हुसैन, ज्ञान कुमार आदि मौजूद थे। अंत में मौलाना सफदर हुसैन जैदी एवं आरिफ हुसैनी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें