फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविविः बीएड की काउंसलिंग 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंध बीएड के 312 कॉलेजों के लिए बीेएड की काउंसलिंग कराने के लिए परीक्षा के आयोजक विवि को विश्वविद्यालय ने पत्र भेजा है। 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक ऑनलाइन काउंसलिंग कराने का तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

पूविवि से संबंध 10 महाविद्यालय आयोजक विश्वविद्यालय को अपना नाम भेजवाने के लिए जुगाड लगा रहे हैं। इन कालेजों की संबद्धता मानक पूरा नहीं होने के कारण लखनऊ विवि को इनका नाम नहीं भेजा गया था। विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि संबद्धता समिति के निर्णय के बाद ही दस कॉलेजों का नाम भेजा जाएगा। बीएड कॉलेज के 30 बिंदुओं की मानक पूरा करने होते हैं। आयोजक विश्वविद्यालय ने 9 नवंबर से सत्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। कॉलेजों को 23 नवंबर से 26 नवंबर तक सीधे काउंसलिंग कराने का समय दिया गया है। 11 से 20 नवंबर तक पूल काउंसलिंग कराने का भी निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें