फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना काल में सक्रिय भागीदारी निभाने वालों को सम्मानित किया। सिपाह स्थित बागे अरब मैदान में हुए कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र भेंट किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान व्यापार मंडल ने 60 दिन निशुल्क भोजन व 28 दिन अनाज वितरण कार्यक्रम चलाया था। इस तरह के कार्यक्रम व्यापार मंडल समय-समय पर करता रहा है। आगे भी इसे जारी रखेगा। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि हर व्यक्ति को व्यापार मंडल से सीख लेनी चाहिए। जब भी इस तरह के संकट आए तो व्यापारी बढ़ चढ़कर आगे रहते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि इस महामारी ने लोगों में जन सहयोग की भावना बढ़ाई है। नासिर खान ने व्यापार मंडल के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम संयोजक जिशान खान ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर दिनेश यादव, शेख सलाउद्दीन, अशोक साहू, अमरनाथ मोदनवाल, गौतम सोनी, डॉ. पीपी दुबे, डॉ. लालजी प्रसाद, डॉ. प्रमोद वाचस्पति, संजीव साहू, अमर बहादुर सेठ, आनंद अग्रहरि, सुनील चौरसिया, रंजीत सोनकर, अशफाक अंसारी, अंसार, कमलेश यादव, पप्पू बावर्ची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें