फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची 9.16 लाख एडी सिरिंज

विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस में कोरोना वैक्सीन रखने के लिए आयी आइएलआर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी सत्येन्द्र क? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोविड के वैक्सीनेशन के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। शासन ने 9.16 लाख एडी सिरिंज की खेप जिले में भेज दी है। मंगलवार को नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन के तैयारियों की समीक्षा की। सीएमओ कार्यालय में वैक्सीन रखने के लिए लगाए गए आइएलआर का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि वैक्सीन रखने के लिए वैक्सीन स्टोर तैयार कर लिया गया है। राज्य स्तर से 4 आईएलआर मशीने मिली हैं। जिसे स्थापित कर संचालित कर दी गई हैं। अन्य कोल्ड चेन लॉजिस्टिक, कोल्ड बाक्स, वैक्सीन कैरियर, आईस पैक की प्रचूर मात्रा में सभी उपलब्धता पूरी कर ली गई है। वैक्सीन लगाने के लिए 9 लाख 16 हजार एडी सीरिंज मिल चुका है। वैक्सीनेशन के लिए सभी वैक्सीनेटर एवं सहयोगी कर्मिंयों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। एईएफआई मैनेजमेंट की सभी लाजिस्टिक उपलब्ध करा दी गई है। पहले चरण में जनपद के सभी सरकारी एवं प्राइवेट 13090 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इन लाभार्थियों का डाटा कोविड पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है। इस मौके पर डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के साथ डब्लूएचओ, यूनिसेफ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें