फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2019 से सात डिग्री अधिक गर्म रहा इस बार 29 दिसंबर

विज्ञापन
दोपहर में कोहरे की चादर से ढंका सद्भावना पुल। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सर्द हवा के झोंके भले ही लोगों की कंपकपी छुड़ा रहे हों, लेकिन सर्दी के तेवर पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार काफी कम है। मंगलवार को इस बार सात डिग्री तापमान अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ इसे पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने का असर मान रहे हैं। हालांकि दो जनवरी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। शीतलहर से कभी तापमान तेजी से लुढ़क जा रहा है तो कभी अचानक ऊपर चढ़ जा रहा। मंगलवार के को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री था। पिछले वर्ष इसी दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री पर था। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार कोहरे का प्रभाव भी कम रहा तो हवा की रफ्तार में भी कमी महसूस की गई। गुनगुनी धूप खिलने से लोग घरों की छत, आंगन और पार्कों में बैठकर उसका आनंद उठाते नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल का कहना है कि आमतौर पर इस मौसम में तापमान 20 से नीचे ही रहता है, लेकिन इस बार स्थितियां काफी बदली हुई हैं। दो जनवरी के बाद से ठंड में वृद्धि के आसार हैं। हल्की बारिश की भी संभावना है। वैसे लोग मौसम के लगातार बदलते हाल को देखते हुए सावधानी बरतते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें