फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में नहीं मिला कोरोना मरीज तो हाट स्पाट बन जाएंगे ग्रीन जोन

विज्ञापन
21- बदलापुर के फत्तुपुर में क्वारंटीन पर रखे गये परदेशियों से हाल चाल लेते डीएम व एसपी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। अगले आठ दिन तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आता तो जिले के चार हॉट स्पॉट भी ग्रीन जोन में बदल जाएंगे। इन इलाकों में भी वैसी ही छूट मिलने लगेगी, जो अन्य क्षेत्रों में दी जा रही है। राशन, सब्जी, किराना, मोबाइल रिचार्ज की दुकानेें खुल सकेंगी तो अन्य गतिविधियों को भी सुचारु कर दिया जाएगा। ये इलाके ऑरेंज जोन में आने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में फिरोसेपुर, लालदरवाजा व बड़ी मस्जिद मोहल्ले में कोरोना के मरीज मिलने के कारण इन्हें सरकार के निर्देश पर 10 अप्रैल को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया था। इसी के साथ बदलापुर का देवरिया गांव भी हॉट स्पॉट के रुप में सील हुआ था। तब से इन क्षेत्रों में आवाजाही पर रोक है। घरों से बाहर आने पर पाबंदी हैं। अन्य क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक जरुरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुल रही हैं, लेकिन इन क्षेत्रों में इसकी भी अनुमति नहीं है। ठेलों के माध्यम से ही इन्हें जरुरी सामान मुहैया कराए जा रहे हैं। हॉट स्पॉट घोषित हुए इन इलाकों को 20 दिन पूरे हो चुके हैं। शासन के निर्देशानुसार रेड जोन में चिह्नित इलाकों में 14 दिन तक कोई नया केस सामने नहीं आता तो पहले उसे ऑरेंज जोन और अगले 14 दिन तक स्थिति सामान्य रहने पर ग्रीन जोन में किया जा सकता है। फिलहाल 20 दिन बीतने के बाद इन हॉट स्पाटों वाले स्थानों पर अभी तक और कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं। अगर आठ दिन तक और कोई नया केस नहीं आया तो इन चारों हॉट स्पॉट स्थलों को ग्रीन जोन में बदल जाएंगे।
शहर के तीन समेत कुल चार हॉट स्पॉट जिले में हैं। कोरोना का नया केस नहीं मिलने के कारण 14 दिन बाद आरेंज जोन में कर दिया गया था। कुल 20 दिन बीत चुके हैं। आठ दिन तक और कोरोना के मरीज नहीं मिलेंगे तो इन हॉट स्पॉट को ग्रीन जोन में बदल दिया जाएगा। इसके बाद यह स्थान भी सामान्य हो जाएंगे। -सहदेव मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें