जौनपुर। कोरोना के तीसरे फेस में बच्चों में होने वाले कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में 10 बेड की तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के बाल रोग विशेषज्ञो के साथ जनसु नवाई कक्ष में बैठक कर तैयारी पर चर्चा की। बैठक में प्राइवेट अस्पतालों के पास उपलब्ध मशीनों और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्राइवेट अस्पतालों में आक्सीजन कन्संट्रेटर, हाई फ्लो नोजेल कैनेला के साथ कुछ आईसीयू बेड बच्चों के लिए तैयार किया जाए। जिला अस्पताल में बच्चों के भर्ती होने दशा में आवश्यकता पड़ने पर जिले के बच्चों के प्राइवेट डाक्टर को ऑन काल बुलाए जाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार , सीएमएस द्वय डा. एके अग्रवाल, डा. एके शर्मा , डॉ. तेज सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. क्षितिज शर्मा, डॉ. मनोज यादव, डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे।