सतहरिया। पंवारा थाना क्षेत्र के रामपुर हरगिर गांव के पास छोटी नहर में शुक्रवार को सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह किसी राहगीर ने नहर में बिजली के खंभे के पास शव देख कर शोर मचाया तो गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी सेतांशु शेखर पंकज अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान नहीं हो सकी। मृत युवक की उम्र करीब 35 साल होगी। वह काले रंग की टी शर्ट व पैंट पहने था। कयास लगाया जा रहा कि उसकी हत्या कर शव को अपराध छिपाने के लिए नहर में फेंका गया होगा। थाना प्रभारी सेतांशु शेखर पंकज का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उसकी मौत का कारम पता चल सकेगा। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।