फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, तीन की रिपोर्ट आई पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बीते मंगलवार को 35 दिन बाद दो संक्रमित मिले थे। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते देख स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। विभाग के मुताबिक बक्शा ब्लॉक में छांगापुर लेदुका, खुटहन में अंगुली, शहर क्षेत्र में मकदमशाह अढ़न, जेसीज चौराहा और खेतासराय इलाके के खतौलीपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें खेतासराय के खतौनी में संक्रमित मिला मरीज दिल्ली चला गया है। उधर, बृहस्पतिवार से नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी गई है। यानि रात दस बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए जिला अस्पताल सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की सुुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। बदलापुर, मडियाहूं, सुजानगंज, सतहरिया समेत छह स्वास्थ्य इकाइयों पर इलाज के लिए चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ और दवा व ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इन केंद्रों पर बच्चों के लिए 10-10 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी तरह करीब 522 स्थानों पर नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों में 459 स्थानों पर शिविर लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा 93 स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड संक्रमण की जानकारी उपलब्ध कराने और लोगों का सहयोग करने के लिए स्वास्थ्य निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है। कुल 1908 निगरानी समितियां काम कर रही हैं। इन समितियों में से 1740 ग्रामीण और 168 शहरी इलाकों में काम कर रही हैं। अस्पतालों में इलाज के लिए 200 चिकित्सकों के अलावा करीब 350 स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एलटी आदि लगाए गए हैं। ताकि मरीज मिलने पर उन्हें भर्ती कराने के साथ ही इलाज की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक का कहना है कि संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए अभी से विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें