फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 37 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ के साथ ही कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। शनिवार को 37 नए पॉजिटिव केस आए। इसमें मीरगंज क्षेत्र के एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल हैं। नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 5688 हो गई है। अब तक 81 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 5397 स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ बीएल यादव के नेतृत्व में मीरगंज के करियांव में गांव में कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर जांच की। परिवार के 11 सदस्यों की जांच में सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को जिला महिला अस्पताल में बने हुए कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया गया। टीम में भोलानाथ गुप्ता, विकास गुप्ता आदि रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1082 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 37 पॉजिटिव हैं। वहीं पहले से चिह्नित 25 मरीज ठीक होकर घर गए। अब तक 5397 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभिन्न क्षेत्रों से 1088 नए सैंपल किए गए। इसे मिलाकर अब तक 198648 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 197511 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें