फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Jaunpur: एक महिला की मौत, 45 नए मरीज मिले

विज्ञापन
करंजाकला पीएचसी पर कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेते चिकित्सक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से मौत का आंकड़ा अब 62 तक पहुंच गया है। शहर के ढालगर टोला निवासी महिला ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को 45 नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। नए मरीजों में मछलीशहर के चौकी खुर्द गांव से ही आठ लोग शामिल हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 4774 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 618 है।
विज्ञापन

शहर के ढालगर टोला निवासी महिला (40) की तबीयत बिगड़ने पर परिजन लखनऊ ले गए थे। वहां जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। एक सप्ताह से उनका लखनऊ में ही उपचार चल रहा था। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। वह लायंस क्लब से जुड़ी थीं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेती थीं। उधर, नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के सभी ब्लाकों में कैंप लगाकर जांच की गई। मछलीशहर केसीएचसी की टीम ने रामगढ़ व लासा गांव में कैंप लगाया। इसमें 48 लोगों का सैंप लिया गया। दोनों गांव से एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य टीम में डॉ. बीएल यादव, भोलानाथ गुप्ता, रवींद्र प्रताप सिंह, सुशीला, धर्मेंद्र गिरी आदि शामिल रहे। चौकी खुर्द गांव में आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी एक ही परिवार के हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 2429 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 45 पॉजिटिव हैं। पहले से भर्ती दस मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। वहीं 1978 नए सैंपल किए गए। अब तक 141019 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 140067 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें