फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का लक्ष्य लेकर उतरेंगे उपचुनाव में- अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के बांसी गांव में मंगलवार को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इमसें राज्य सरकार के मंत्री व उपचुनाव प्रभारी अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पूरे जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मल्हनी उपचुनाव में हम जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतारेंगे। किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में हमारी सरकार है। इससे अनुकूल माहौल अब कब मिलेगा। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम चुनाव लड़ने के लिए नहीं जीतने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। जंग वही जीती जाती है, जिसमें सबसे आगे मोर्चे पर लड़ने वाला सैनिक अपनी पूरी क्षमता व ताकत के साथ खड़ा रहता है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, मंडल प्रभारी राजकुमार बिंद, रामसिंह मौर्य, भूपेंद्र सिंह, अजय कुमार मिश्र, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व संचालन पंकज सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिकरारा विद्युत उपकेंद्र के फीडरों की ओवरलोडिंग खत्म कराने, उपकेंद्र को उच्चीकृत करने, सिकरारा से सुजानगंज मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कराने आदि मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें