कोरोना की दवा बेचने वाला मौलवी गिरफ्तार
मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कोरोना की फर्जी दवा बेचने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुस्तफाबाद गांव निवासी फारुख पुत्र रहमान अली गाँव में मस्तान बाबा बनकर कोरोना वायरस को ठीक करने का दावा कर रहा था।वह दवा के प्रचार के लिए बकायदा हैंडबिल छपवा कर जगह- जगह बांट कर अपना प्रचार कर रहा था। जिसमें दवा से कोरोना वायरस के पूरी तरह से ठीक करने का दावा कर रहा था। उसने हैंडबिल को सोशल मीडिया पर भी डाल रखा था। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाल पंकज पांडेय ने अपने हमराहियों के साथ छापा मारकर उसको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।