फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों और पैथालाजी में कोरोना जांच-उपचार की दरें तय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना जांच के नाम पर हो रहे मनमानी पर रोक लगाने के लिए स्वाथ्य विभाग ने कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों ओर पैथलाजी में कोरोना जांच की शुल्क तय कर दिया है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया है शासन जनपद के निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस के संक्रमण की आरटीपीसीआर से जांच कराने के लिए फीस का निर्धारण कर दिया है। निजी चिकित्सालय से निजी प्रयोगशालाओं को प्रेषित सैंपल की जांच कराने अथवा किसी निजी प्रयोगशाला पर जाकर कोविड-19 की जांच कराने के लिए 700 देना होगा। यदि प्रयोगशाला स्वयं सैंपल एकत्र करेगा तो जांच के लिए 900 देना होगा। यदि राज्य सरकार के प्राधिकारी निजी प्रयोगशालाओं को सैंपल प्रेषित कराएंगे तो जांच के लिए 500 रूपये शुल्क देना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजोें के स्थिति के आधार पर रेट निर्धारित किया गया। जिसमें एनएबीएच अस्पताल में मध्यम रूप से बीमार मरीज के लिए 6000 (पीपीई किट सहित), गंभीर मरीज के लिए 9000 (पीपीई किट सहित) अधिक गंभीर के लिए 10800 (पीपीई किट सहित) रेट तय किया गया है। वहीं नॉन एनएबीएच हॉस्पिटल में मध्यम रूप से बीमार मरीजों के लिए 4800 (पीपीई किट सहित)। गंभीर के लिए 7800 (पीपीई किट सहित ) एवं अधिक गंभीर मराीजों के लिए 9000 (पीपीई किट सहित) फीस तय किया गया है। इन अस्पतालों में मध्यम रूप के मरीजों को आइसोलेशन बेड, अन्य सपोर्टिव देख-रेख एवं ऑक्सीजन की सुविधा, गंभीर मरीजों को आइसीयू एवं अधिक गंभीर मरीजों को आईसीयू के साथ वेंटीलेटर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें