फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काॅपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू

Tue, 22 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया।  एक से पांचवीं तक कक्षा की कापियों का मूल्यांकन एनपी आरसी केंद्र पर और कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बीआरसी केंद्र पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक छात्रों को रेजल्ट दे दिया जाएगा। पहली अप्रैल से नए सत्र की शुरूआत हो जाएगी। कापियों के मूल्यांकन की निगरानी के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार बीईओ संजीव सिंह के निर्देशन में 35 अध्यापको को इस महत्वपूर्ण कार्य में लगाया गया है।

इस सम्बंध में सह समन्वयक सुशील उपाध्याय ने बताया कि तीस विद्यालयों के 914 बच्चों में से 829 ने परीक्षा में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुरूप 31 मार्च को हर हाल में प्रगति पत्र बच्चों को दे दिया जाएगा। कुछ अध्यापको ने मूल्यांकन भत्ता देने की मांग उठाई तो उन्होंने  कहा कि वे उनकी बात को विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने होली के पर्व पर छुट्टी में भी इस कार्य को सम्पादित करने के लिए धन्यवाद दिया। अंत में अध्यापको ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर अनुपम श्रीवास्तव, शैलेश चतुर्वेदी, अशोक राजभर, मृत्यंजय सिंह, चन्दन सिंह आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें