फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जांची गईं बोर्ड की कापियां

Mon, 06 Apr 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न शिक्षक गुटों ने सभी मूल्यांकन केंद्रों पर धरना दिया। शिक्षक नेताओं शिक्षकों को उत्साहित करते हुए कहा कि उनका आंदोलन बेकार नहीं जाएगा। उन्हें इसी प्रकार अपनी मांगों के लिए डटे रहना चाहिए।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ सातों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होेंने शिक्षकों को भरोसा दिया कि उनका यह आंदोलन बेकार नहीं जाएगा। वह एकजुटता का परिचय देते हुए तब तक  प्रदर्शन पर डटें रहें जब तक उनकी हक की आवाज सरकार के कानों तक नहीं पहुंच जाती।
कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया है। हल अब निकलने के करीब है।

उन्होंने शिक्षकों को उत्साहित करते हुए कहा कि उनकी मांगंे जब तक पूरी नहीं की जाएंगी तब तक आंदोलन को खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। प्रदेश सरकार को अपना वादा पूरा करना होगा। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने भी मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर शिक्षकों को ढांढ़स बंधाया। जिलाध्यक्ष नरसिंह  बहादुर सिंह,  सुधाकर सिंह आदि ने भी मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें