जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 6 अक्तूबर को होगा। बृहस्पतिवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। इस दौरान तैयारी के लिए गठित समितियों के सदस्यों से बिंदुवार चर्चा की गई। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने राजभवन की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए 53 समितियों का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारी के संबंध में सभी दिशा-निर्देशों का प्राथमिकता के साथ पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी समितियों के संयोजकों से अपनी टीम के साथ तैयारियों में जुटने के लिए कहा।बैठक में समितियों के संयोजक से दीक्षांत समारोह को और बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सुझाव भी मांगे गए। संचालन कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। बैठक में वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजकुमार सोनी, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. राकेश यादव, प्रो.राजबहादुर, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. सुरजीत यादव, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ सुनील कुमार, उपकुलसचिव अमृतलाल, बबिता सिंह, अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।