फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद,फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर में मंगलवार की रात एक बरात में डीजे पर नाचने को लेकर वर व कन्या पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे मची भगदड़ से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शान्त कराया और अपनी मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया। साथ ही चार लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

चन्दवक थानान्तर्गत ग्राम देवार से एक बरात मंगलवार की रात नरायनपुर गांव में आई थी। द्वारपूजा के समय डीजे की धुन पर वर व कन्या पक्ष के युवा डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक गाने कि फरमाइश पर नाचने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि किसी पक्ष ने असलहे से फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। बरात में आए बच्चों एवं महिलाएं पड़ोस के एक घर में जाकर शरण ली। सूचना मिलने के बाद दारोगा अटल बिहारी मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुच गए। पुलिस को देखते ही उपद्रव करने वाले युवक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अपनी मौजुदगी में विवाह सम्पन्न कराया। वहीं मारपीट में लगभग कई लोगों घायल हो गए। वहीं कन्या पक्ष का आरोप यह भी है कि गांव के कुछ लड़के विवाद के बाद दोबारा लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे, जिससे दोबारा विवाद बढ़ गया था। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई थी और न ही कोई घायल हुआ है। छेड़खानी का भी मामला नहीं है, लेकिन उसमें चार लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें