फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने ठप किया काम, देर शाम लौटे...........

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मियों के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को टूट गया। विद्युत संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। इससे आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में फाल्ट होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसे बनाने के लिए संविदाकर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

विद्युत संविदा मजदूर संगठन के मंडल सचिव संजय मौर्य ने बताया कि संविदा कर्मी छह माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चेतावनी दी कि बकाए वेतन का भुगतान, हर माह के पहले सप्ताह में वेतन भुगतान, कर्मियों को ईपीएफ, ईएसआई और परिचय पत्र देने, संविदा कर्मियों का पोर्टल पर नाम अंकित करने की मांगें पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहेंगे। इस बाबत पहले भी कई बाद एक्सईएन व बेसिल कंपनी के अधिकारियों को पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को भी ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी रही। ऐसे में मजबूरन कार्य बहिष्कार करना पड़ा है। देर शाम एसडीओ रोशन जमीर के आश्वासन पर समस्त संविदा कर्मी हड़ताल से वापस आए। एसडीओ ने कोविड का हवाला देते हुए स्थिति सामान्य होने पर संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान समेत सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें