नए वर्ष के पहले दिन लोगाों ने कुछ खास ही तरीके से मनाया। कोई पार्क तो कोई होटल रेस्टोरेंट और सिनमाघरों में मौज मस्ती कर न्यू ईयर का पहला दिन गुजारा। कई लोग वाराणसी, इलाहाबाद, विंध्याचल परिवार के साथ पूजन दर्शन
करने गए। होटलों में लोगों ने एडवांस बुकिंग कराया था। गोमती नदी के विसर्जन घाट पर लोगों के मनोरंजन के लिए स्वच्छ गोमती मेल का आयोजन किया गया। उधर शाही किला और वन विहार में मौज मस्ती करने वालों लोगों की
काफी भीड़ रही। स्कूल कालेज के लोग भी बच्चों के साथ शाही किले में पहुंचे थे। बच्चों ने मस्ती की और शिक्षकों ने इसका आनंद लिया। सुबह कोहरा और दस बजे बाद मौसम साफ होने पर लोगों ने खुली धूप में बैठकर आनंद लिया।
लोग अपने परिवार के साथ पहुंचकर यहीं पर दोपहर का लंच भी लिया और बच्चों के साथ केक काटा और मस्ती की। शहर में 31 की रात और एक जनवरी को युवक शराब के नशे में छिटाकसी भी करते रहे। लेकिन पुलिस प्रशासन का एक
भी सिपाही नही दिखा।नव वर्ष पर शुक्रवार को पूरे दिन सरकारी कार्यालयों में भी एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों को बुके आदि गिफ्ट देकर नव वर्ष की बधाई दी। वहीं अधिकारी भी
कर्मचारियों को उपहार देकर बधाई दिए। शुक्रवार को कार्यालय खुलते ही समय से अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों में पहुंच गए थे। इसके बाद एक दूसरे को नए साल की बधाई देने का दौड़ चलता रहा। इसी क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त
परिषद के पदाधिकारियों ने भी जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह, सीडीओ प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, एडीएम वित्त व राजस्व रजनीश चन्द्र, नगर मजिस्टे्रट उमाकान्त त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी आरके सिंह,
डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद व सूरज राम पाल को बुके देकर नव वर्ष की बधाई दिया गया। बधाई देने वालों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश
कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष संघर्ष इंनीनियर जीएन दुबे,जिला मंत्री सीवी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, ओमप्रकाश, सभाजीत यादव, पारसनाथ यादव, बदरेआलम, जेडी सिंह व देवी प्रसाद सिंह आदि रहे।