फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1.49 करोड़ की लागत से पक्के नाले का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना मोड़ के पास से नैंशन नाला तक नगर पंचायत की ओर से एक करोड़ 49 लाख की लागत से बनने वाले पक्के नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे गौराबादशाहपुर कस्बे के साथ-साथ आस-पास के गांवों को सहूलियत मिलेगी। गौराबादशाहपुर थाना मोड़ के पास नगर पंचायत की ओर से एक करोड़ 49 लाख की लागत से बनने वाले पक्के नाले का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कस्बे के बमैला, सखैला मोहल्लों में लोगों के घरों तक बारिश का पानी चला जाता था, कई दिन जलभराव होने से लोगों में संक्रामक बीमारियों का भी भय बना रहता था। अब इस समस्या से नगरवासियों को निजात मिलेगी। ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने बताया है कि अगर लोकनिर्माण विभाग द्वारा बंजारेपुर शिवमंदिर के पास अधूरी पुलिया को जोड़ दिया जाए तो ईदगाह के पास हर समय जमा पानी भी निकल जाएगा और नयनसंड मोड़ तक जलनिकासी की समस्या खत्म हो जाएगी। इस नाले को छह माह में बनाने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है। जिसमें एक करोड़ 49 लाख खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें