फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक की अनदेखी कर बन रही सडक का निर्माण रोकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। ब्लॉक के कबीरुद्दीनपुर गांव में चल रहे आजमगढ़ मार्ग से गांव तक के सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा करने के बाद काम रोकवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण सड़क निर्माण में प्रयुक्त घटिया सामग्री की जांच के लिए उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

जौनपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग से कबीरूद्दीनपुर तक जाने के लिए सड़क संपर्क मार्ग निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाई जा रहा है। सड़क बनते ही टूटने लग रही है। मानक की अनदेखी कर सड़क का निर्माण कार्य रोकवा दिया। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र यादव, अनिल यादव, रमेश चंद, राजाराम, राजेश विश्वकर्मा, गोरख कनौजिया, श्याम बिहारी, विनोद यादव, वंशराज, दिनेश मौर्य और शंकर एडवोकेट ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है, जब तक वह आकर मौके पर जांच नहीं करते तब तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता राधाकृष्ण का कि मामले की जानकारी अभी उन्हें नहीं है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मामले की जांच करवाएंगे। अगर निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें