सुइथाकला/ शाहगंज। अलग अलग हुए सड़क हादसों में एक बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए । घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सरपतहा थाना क्षेत्र के मनवल गांव निवासी अयोध्या शर्मा निवासी(60) बुधवार की शाम करीब सात बजे घर से दो सौ मीटर दूर चौराहे पर स्थित चाय की दुकान से पैदल घर लौट रहे थे। वह दुकान से निकलकर सड़क पर पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक सवार मौके पर ही बाइक छोड़कर खेत के रास्ते फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक तिवारी ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर शाहगंज क्षेत्र के बड़ा गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार विनोद यादव (30) पुत्र हरिश्चंद्र व उनके पुत्र अरविंद (12) निवासी मलहज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबहां गांव के समीप मंगलवार की रात घड़रोज की चपेट में आने से बाइक सवार रोहित (22)पुत्र निरंजन निवासी गुड़बड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।