पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत छह नए ट्रेड के साथ राजकीय महिला आईटीआई का निर्माण शुरू हो गया है। यह निर्माण कार्य 11.78 करोड़ की लागत से सिद्दीकपुर आईटीआई परिसर में कराया जा रहा है। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 25 फीसद यानी 2.94 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इसको अगस्त 2024 तक पूरा करना है।
पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत अगस्त 2021 में राजकीय महिला आईटीआई का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड (यूपीआरएनएस) को दी गई है। इसमें निर्माण कार्य छह करोड़ 78 लाख 86 हजार व उपकरण के लिए पांच करोड़ खर्च किया जाएगा। निर्माण के लिए स्वीकृत छह दिसंबर 2022 को हुई। इसके लिए बजट दो करोड़ 94 लाख के प्राप्त बजट के सापेक्ष के 20 फीसद ही कार्य हो सका है। निर्माण कार्य 25 जनवरी से चल रहा है।
इन ट्रेड की होगी पढ़ाई
पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला आईटीआई में इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन, बेसिक कैसमेटोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), फिजियोथेरेपी टेक्निशियन, रेडियोलॉजी टेक्निशियन का ट्रेड है। जिसका ही यहां पर संचालन होना है।
राजकीय महिला आईटीआई को सिद्दीकपुर स्थित आईटीआई परिसर में बनवाया जा रहा है। इसके लिए प्रथम किस्त में प्राप्त धनराशि के तहत निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसको अगस्त 2024 तक पूरा किया जाना है।-साई तेजा सीलम, सीडीओ।