फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: घर के पास मिला विवाहिता का शव, गांव में सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 03 Nov 2024 10:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के सुजानगंज स्थित गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब महिला का शव उसके घर से थोड़ी दूरी पर मिला। पति के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
सुजानगंज थाने के बाहर लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजानगंज क्षेत्र के खतिरहा ग्राम सभा में सुबह घर से कुछ ही दूरी पर विवाहिता का शव मिलने पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि गोपालपुर निवासी ममता की शादी 2010 में खातिरहा निवासी अवधेश उर्फ़ बबलू से हुई थी।

विज्ञापन


रविवार की सुबह तड़के ममता का शव घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर मिला। पति अवधेश कुमार के अनुसार, शनिवार को अपने काम से वापस आने पर रात को करीब आठ बजे वह खाना खाकर वह सो गया और सुबह जब नींद खुली तो ममता को ढूंढने लगा किंतु कहीं भी उसका पता नहीं चला। मृतका के दो बच्चे एक बेटा पवन 12 वर्ष और पुत्री शीतल 9 वर्ष है।
विज्ञापन


विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजीव मल्ल ने बताया कि विवाहिता के भाई छोटेलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें