फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में ट्रेन पलटने की साजिश: दो आरोपी अरेस्ट, लोहे का ड्रम रख कर रहे थे हादसे का इंतजार; बची यात्रियों की जान

Fri, 02 May 2025 10:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

पटरी पर लोहे का ड्रम रखने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उन्हें उनके घर से अरेस्ट कर लिया गया। रेल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाैनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के औंका गांव के पास बीते बुधवार को रेलवे ट्रैक पर लोहे का ड्रम रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरपीएफ की संयुक्त टीम के सहयोग से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मामले में पूछताछ में उक्त दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उक्त घटना वाराणसी-लखनऊ वाया सुल्तानपुर रेलखंड पर सराय हरखू व श्रीकृष्णा नगर स्टेशनों के बीच की है।

जानकारी के अनुसार, गांव में रेल पटरी पर रखे हुए ड्रम को किसी स्थानीय नागरिक ने देखा था। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर और स्थानीय थाने की पुलिस को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मियों ने ड्रम को हटाकर बड़े हादसे को टाल दिया है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में गांव के ही अफजल अली उर्फ सोनू और अफजल अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी उन दोनों के घर से सुबह सोने के दौरान की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें