फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग लेकर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरवलिया गांव में बुधवार की देर रात आई बरात में द्वारचार के दौरान बाइक सवार बदमाश दूल्हे के पिता से रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। दूल्हे के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोरवलिया भांदी गांव निवासी चंद्रेज यादव की लड़की लक्ष्मी यादव की शादी मडियाहूं तहसील के सेऊर पोस्ट के सिरिया निवासी प्यारेलाल के पुत्र विवेक यादव से तय थी। तय समय बुधवार की देर रात कोरवलिया गांव में सेंट थामस रोड स्थित राजकीय महिला विद्यालय से गाजे बाजे के साथ बरात निकली। रात करीब 12 बजे बरात माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंची। वहां पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाश दूल्हे के पिता के हाथ से रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। दूल्हे के पिता के मुताबिक बैग में 2 लाख रुपये थे।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इसके लिए विधिक कार्यवाही की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की पहचाना करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें