फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC VDO Exam: वीडीओ परीक्षा में सेंधमारी की साजिश, लेखपाल सहित 13 गिरफ्तार, ये थी प्लानिंग

Tue, 27 Jun 2023 05:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

वीडीओ की परीक्षा के दौरान नकल कराने की सजिश करने वाले 13 आरोपियों को दबोच लिया। 27 जून को वीडीओ की परीक्षा के दौरान नकल कराने की कुछ आरोपी तैयारी कर रहे थे। इसके लिए बकायदा प्लान तैयार किया गया था। इसकी भनक पुलिस को लगी तो एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने सभी टीमों को तत्काल अलर्ट रहते हुए जांच के लिए कह दिया।
विज्ञापन
UPSSSC VDO Exam: वीडीओ परीक्षा में सेंधमारी की साजिश, लेखपाल सहित 13 गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की परीक्षा के दौरान नकल कराने की सजिश करने वाले 13 आरोपियों को दबोच लिया। इनमें एक लेखपाल भी शामिल है। आरोपियों के पास से नकल कराने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री भी बरामद की गई है। ये सभी आजमगढ़ जिले के परीक्षा केंद्र पर जाकर नकल कराने की तैयारी में थे। 

विज्ञापन

27 जून को वीडीओ की परीक्षा के दौरान नकल कराने की कुछ आरोपी तैयारी कर रहे थे। इसके लिए बकायदा प्लान तैयार किया गया था। इसकी भनक पुलिस को लगी तो एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने सभी टीमों को तत्काल अलर्ट रहते हुए जांच के लिए कह दिया। फिर क्या सर्विलांस, स्वाट टीम और लाइनबाजार थाने की पुलिस ने मंगलवार को जज कालोनी थाना लाइन बाजार से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से काफी संख्या में मोबाइल व अन्य ऐसे उपकरण बरामद किए गए हैं जिनसे वे नकल कराने की तैयारी में थे। 

ये सामान किए गए बरामद

पुलिस के अनुसार, 27 मोबाईल फोन, आठ ब्लू टुथ डिवाईस, 15 माइक्रो इयर बड, 14 सीम, 114 बैंक चेक, 64 मूल अंक पत्र व प्रमाण पत्र अलग-अलग छात्र-छात्राओं के, दो लैपटाप व 82,860 रुपये नकद, एक स्कार्पियो, एक वैगनआर कार, पांच बाइक बरामद किया गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इनको पुलिस ने किया गिरफ्तार
कमलेश यादव (लेखपाल) निवासी ग्राम सरायभादी थाना तरवां आजमगढ़, राम मिलन यादव, निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौपपुर, शुभम यादव निवासी सरायभादी थाना तरवां आजमगढ़, किशन जायसवाल निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर, शैलेन्द्र यादव निवासी गोवरचोत्ता थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, स्वामीनाथ सिंह यादव निवासी मटेहू थाना मरदह जनपद गाजीपुर, संजय यादव निवासी ओडराई थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, उत्पल सिंह गोविंद गुप्ता निवासी रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर, निहाला सिंह निवासी सकरा थाना रामपुर, अभिषेक उपाध्याय निवासी ग्राम सद्दोपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर, हिमांशु मौर्या निवासी दरियापुर थाना फूलपुर प्रयागराज व अभितेष मौर्या निवासी लिलहट थाना फूलपुर प्रयागराज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें