अहरौरा। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा की शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध एवं जनजागरण यात्रा सोमवार को अपने 88वें पड़ाव पर अहरौरा डीह पहुंची। सत्संग में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज महाराज ने कहा कि परमात्मा से मिले मन, बुद्धि और चित्त से मनुष्य में चेतना आती है।
विज्ञापन
उन्होने कहा मनुष्य को अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है, इसलिए बुरे कर्मों से बचना चाहिए। मनुष्य जीवन के कल्याण के लिए पंकज महाराज ने जीवात्मा के कल्याण के लिए नाम योग साधना को सरल मार्ग बताते हुए नियमित साधना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अशुद्ध खानपान और नशे का त्याग कर शाकाहारी एवं सदाचारी बनें। सत्य, दया, करुणा, प्रेम और अहिंसा के गुण अपनाकर एक-दूसरे की निस्वार्थ सेवा करें। यही सच्चा मानव धर्म है।