फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पेपर लीक होने के बाद दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की विरोध में कांग्रेस ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा से विजय जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का काफिला दीवानी न्यायालय तिराहे पर अंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त हुआ। विजय जुलूस का नेतृत्व करते हैं कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के विशाल आंदोलन और नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी की जीत है। सरकार पर बनाए गए व्यापक दबाव के कारण हो पाया। राकेश मिश्रा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और राहुल गांधी की जीत बताया। कहा कि मोदी सरकार छात्रों के ऊपर किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज ब्रिटिश हुकूमत की यादें ताजा कर रही है। देश में हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लाठियों और पुलिस के दम पर दबाना लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने सरकार के इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की विफलताओं के कारण देश में बीस से अधिक छात्रों ने आत्महत्या कर लिया। परीक्षाएं यदि पारदर्शी और निष्पक्ष रही होती तो होनहार छात्रों को आत्महत्या न करनी पड़ती। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीट परीक्षार्थियों की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि दिवंगत छात्रों, उनके अभिभावकों और पुलिस की पिटाई से घायल हुए छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। आरिफ खान ने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं के कारण देश के युवा सड़कों पर धक्के खाने और बेरोजगारी का दंश झेलने पर मजबूर हो गए हैं। देश की युवा पीढ़ी भाजपा और नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगा। जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राकेश मिश्र मंगला , संदीप सोनकर एवं लाल प्रकाश पाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विनय तिवारी, इरशाद खान, अनिल सोनकर, अनिल दुबे आजाद, हरेंद्र मौर्या, गौरव सिंह शनि, सभासद शहनवाज मंजूर,अमन शुक्ला,रामसिंह बांकुरे, ओमकार यादव, मनभावती दुबे, फैयाज हाशमी,जयप्रकाश मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता, अनिरुद्ध पटेल, रमेश बेबी, अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें