फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर और केराकत थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ तमंचे, एक रिवॉल्वर, कारतूस और दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ केराकत अजय कुमार राय ने बताया कि केराकत थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय टेकुरीडीह के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। सूचना पर जलालपुर थाना प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पराऊगंज-टेकुरी मार्ग पर घेराबंदी कर दी। दोनों ओर से पुलिस से घिरने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें केराकत कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर निवासी सोनल वर्मा के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में राजेश्वर पांडेय निवासी एकौना थाना गौराबादशाहपुर, अवनीश गुप्ता निवासी बीरमपुर थाना केराकत, बाबी कुमार और रंजीत कुमार निवासी जालंधर (पंजाब) शामिल है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें