फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता। पार्टी
विज्ञापन
जौनपुर। उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के मंच से नीचे उतरकर चले जाने के प्रकरण के लिए सोमवार को कांग्रेसियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान देश की शान और सम्मान है। इसका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान देश के सम्मान से जुड़ा विषय है। ऐसे मामले में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन में राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, शहनवाज मंजूर, देवराज पांडेय, फैयाज हाशमी, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें