बयालसी इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मान
जलालपुर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मंदिर में दर्शन पूजन कराने में सराहनीय सहयोग करने वाले बयालसी इंटर कॉलेज के स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं को एसडीएम और क्षेत्राधिकारी केराकत ने सम्मानित किया। कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं ने श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को मेले में लगातार वॉलंटियर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग किया। उनके इस समर्पण को देखते हुए मेले के अंतिम सोमवार को मर्सी क्लब के एजाज अहमद और रतनलाल मौर्या की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम और सीओ केराकत ने सभी 35 वॉलंटियर्स को प्रशस्ति पत्र, पेन और कॉपी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, बक्सा थाना निरीक्षक प्रशांत सिंह, जफराबाद थाना निरीक्षक मिथिलेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक चिंता राय, कनक शर्मा, संयोगिता शुक्ला, मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी, अध्यक्ष रवि सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने बच्चों तथा शिक्षक सत्यनारायण पटेल, दिनेश यादव, पंकज पांडेय को प्रशस्ति पत्र प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।