फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज कराने के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच के कथित शुद्धीकरण और इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के विरोध में सोमवार की शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी कृत्य और दलितों से नफरत का एजेंडा सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच का शुद्धीकरण किया जाना संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक एकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कथित घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

यह सामाजिक न्याय, समानता और संविधान में दिए अधिकारों का अपमान है। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा लोकतंत्र का दमन है। उन्होंने मुकदमा वापस लेने और मंच का कथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में डॉ. राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान, राकेश सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष सृजन सिंह, फैयाज हाशमी, अनिल सोनकर, सभासद शहनवाज मंजूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें